Yadadri Temple Development Latest Update | India's Biggest & Most Expensive Temple | Yadagirigutta
Today we have brought to you the information about the largest and grandest Yadadri temple in India.
Today in this video you will know:
1. Where is the Yadadri temple being built?
2. Why is this temple being built so grand?
3. At what cost is this temple being built?
4. Know what is the importance and beliefs of Yadadri temple?
5. Features of temple construction work.
6. When will the construction work of the temple be completed and inaugurated?
7. And what is the current situation of Yadadri temple construction work?
आज हम भारत का सबसे बड़ा व भव्य यदाद्री मंदिर की जानकारी आपके लिए लाए हैं।
आज आप इस वीडियो में जानेंगे:
1. कहाँ पर बन रहा है यदाद्री मंदिर?
2. क्यों बन रहा है यह मंदिर इतना भव्य?
3. कितनी लागत से बन रहा है यह मंदिर?
4. जानेंगे क्या है यदाद्री मंदिर का महत्व एवं मान्यताएं?
5. मंदिर निर्माण कार्य की विशेषताएँ।
6. कब होगा मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण व उद्घाटन?
7. तथा क्या है यदाद्री मंदिर के निर्माण कार्य की वर्तमान परिस्थिति?
जैसा की हम सभी जानते हैं कि दक्षिण भारत का सबसे बड़ा मंदिर तिरूपति बालाजी है। परंतु वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर नवीन राज्य बने तेलंगाना में एक कमी थी। क्योंकि प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति मंदिर आंध्र के ही भाग में था। वस्तुतः तेलंगाना सरकार ने इस कमी को पूरा करने के लिए पौराणिक महत्व के यदाद्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर जिसे की यदाद्रीगिरीगुट्टा मंदिर भी कहा जाता है, उसे 1800 करोड़ रुपए की लागत से तिरुपति बालाजी की तर्ज पर ही भव्य रूप देने की योजना बनाई।
पहले आपको मंदिर के महत्व व मान्यताओं की जानकारी देते हुए बता दें की 18 पुराणों में से एक स्कंद पुराण में कथा है कि महर्षि ऋष्यश्रृंग के पुत्र यद ऋषि ने यहां भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। तथा उनके तप से प्रसन्न भगवान विष्णु ने उन्हें नृसिंह रूप में दर्शन दिए थे। महर्षि यद की प्रार्थना पर भगवान नृसिंह तीन रूपों ज्वाला नृसिंह, गंधभिरंदा नृसिंह और योगानंदा नृसिंह में यहीं विराजित हुए। यही नहीं विश्व में एकमात्र ध्यानस्थ पौराणिक नृंसिंह भगवान की प्रतिमा भी इसी मंदिर में है।
1000 वर्ष पुराने इस यदाद्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर का क्षेत्रफल निर्माण कार्य से पूर्व लगभग 9 एकड़ था। तथा इस मंदिर के विस्तार के लिए 300 करोड़ रुपये में 1900 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहित की गई है। यदाद्री मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। इसके लिए तेलंगाना की केसीआर सरकार ने 1800 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। तथा इसके लिए इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स ने लगभग 1500 मानचित्रों और योजनाओं पर कार्य किया। तत्पश्चात वर्ष 2016 में इस योजना को स्वीकृति मिली थी। मंदिर की पूरी परिकल्पना हैदराबाद के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट आनंद साईं की है। मंदिर का पुनर्निर्माण वैष्णव संत चिन्ना जियार स्वामी के मार्गदर्शन में आरंभ हुआ। मंदिर का सारा निर्माण कार्य आगम, वास्तु और पंचरथ शास्त्रों के सिद्धांतों पर किया जा रहा है, जिनकी दक्षिण भारत के विशेष मान्यता है। मंदिर की इस गुफा में एक साथ 500 लोग दर्शन कर सकेंगे। तथा इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर में 39 किलो सोने और लगभग 1753 टन चांदी को सारे गोपुरम अर्थात द्वार और दीवारों पर मढ़ा जाना है। इसी वृद्ध योजना पर काम चल रहा है। तथा लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर का रिकॉर्ड 4 वर्षों में कायाकल्प किया गया है जोकी वर्तमान समय में अपनी अंतिम चरण में है।
सोने के प्रयोग की अधिक जानकारी के लिए बता दें की यदाद्री मंदिर का मुख्य शिखर जो गर्भगृह के ऊपर होगा, उसे सोने से मढ़ा जाएगा। लगभग 32 लेयर वाले इस शिखर को सोने से मढ़ने के लिए एजेंसियों की सहायता ली जा रही है। इसमें शिखर पर पहले तांबे की परत चढ़ाई जाएगी। फिर सोना मढ़ा जाएगा। अनुमान है कि इसमें लगभग 27 किलो सोना लगेगा। तथा मंदिर में कुल 39 किलो सोना प्रयुक्त होना है। इसे फेज 2 में किया जाएगा। तथा इसकी लागत लगभग 700 करोड़ रुपए होगी।
जानकारी के लिए बता दें की 2.5 लाख टन ग्रेनाइट पत्थर से 500 मूर्तिकार मंदिर को भव्य रूप दे रहे हैं। तथा ग्रेनाइट पत्थर से बनने वाला भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर के निर्माण के लिए जिन पत्थरों का उपयोग किया गया है, वे हर प्रकार के मौसम की मार झेल सकते हैं। तथा उनके मूल स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होगा। लगभग 1000 साल तक ये पत्थर यथावत स्थिति में रह सकें, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
*********************************************
IF YOU WANT YOU CAN HELP ME FINANCIALLY TO BOOST MY EFFICIENCY:
UPI:- IndianSRJ@upi
*********************************************
और यदि बिना पैसे के ही सहायता करना चाहें तो वीडियो को लाइक, कमेंट और शेयर अवश्य करें।
चैनल पर नये हो चैनल सबस्क्राइब करें:
https://www.youtube.com/IndianSRJYehBanarasHai
हमारे अन्य सोशल मीडिया के लिंक्स चैनल के डिस्क्रिप्शन में उपलब्ध हैं।
विचार:- जीवन में सदैव आशावादी रहें।
क्योंकि आशा ही जीवन है, और निराशा मृत्यु।।
[ THANKS FOR WATCHING THIS VIDEO ]
Indian SRJ
Tags:-
#YadadriTemple
#LakshmiNarsimhaTemple
#YadagiriguttaTemple
#Telangana
#KCRDreamProject
#TelaganaDreamProject
#BiggestHinduTemple
#NewTempleConstruction
#TempleRedevelopment
#OldestTemple
#MostExpensiveTemple
#GrandTemple
#GraniteTemple
#kashivishwanathTemple
#kashivishwanathCorridor
#Gyanvapi
#PMModiDreamProject
#TelanganaDevelopment
#YadadriTempleCity
#AndhraPradesh
#TempleConstruciton
#Mathura
#Kashi
#AyodhyaRamMandir
#IndianSRJ
0 Comments